शाहजहाँपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रभारी मंत्री/माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेन्द्र कश्यप जी का 7 जनवरी 2026 (बुधवार) को शाहजहाँपुर, बरेली एवं गाजियाबाद का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मंत्री जी प्रातः 9:00 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास (11 एनडीएमआर, विक्रमादित्य मार्ग) से कार द्वारा सीतापुर मार्ग से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12:00 बजे रिलायंस गेस्ट हाउस, शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। यहां वे माननीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, संयोजकों, दिव्यांगजन प्रकोष्ठ एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं भेंट करेंगे।
इसके उपरांत 12:50 बजे प्रस्थान कर 13:00 बजे विकास भवन, शाहजहाँपुर पहुंचेंगे, जहां माननीय मंत्री जिला प्रशासन समन्वय समिति (कोर कमेटी) की बैठक में सम्मिलित होंगे। इसके बाद 13:45 बजे से 15:00 बजे तक विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की जाएगी।
समीक्षा बैठक के पश्चात माननीय मंत्री जी 15:00 बजे विकास भवन से प्रस्थान कर 15:15 बजे नगर पंचायत कटरा पहुंचेंगे, जहां वे पुनर्गठन पेयजल योजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद 15:35 बजे कटरा से प्रस्थान कर 16:00 बजे बरेली के शक्तिनगर स्थित विधायक प्रो. श्री श्याम बिहारी लाल के आवास पर पहुंचेंगे, जहां उनकी असामयिक मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
माननीय मंत्री जी 16:30 बजे बरेली से प्रस्थान कर मुरादाबाद मार्ग से कार द्वारा यात्रा करते हुए रात्रि लगभग 20:00 बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे। आगे का कार्यक्रम माननीय मंत्री जी के निर्देशानुसार जारी किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments