लखनऊ | 26 जनवरी 2026
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर “विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश” अभियान के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय कलाकार सम्मान समारोह में सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने देश के विभिन्न राज्यों तथा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से पधारे कलाकारों से आत्मीय संवाद किया और कला, संस्कृति एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संबोधन में कहा कि कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के संवाहक होते हैं, जिनकी सृजनशीलता समाज को जोड़ने, नई ऊर्जा देने और राष्ट्र की पहचान को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि सरकार कलाकारों के सम्मान, संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रयासरत है।
समारोह का वातावरण सांस्कृतिक गरिमा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा।
0 Comments