लखनऊ | 26 जनवरी 2026
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित विधानभवन परिसर में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने सहभाग कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसने सरकार की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और भविष्य की योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से पधारे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय बना दिया।
पूरे आयोजन के दौरान विधानभवन परिसर देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओतप्रोत नजर आया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments