आज दिनांक 16.01.2026 को पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में थाना रामचन्द्र मिशन का आकस्मिक निरीक्षण (ओआर) किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों की स्थिति, पुलिस कार्यप्रणाली एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
ओआर के क्रम में थाना रामचन्द्र मिशन पर पंजीकृत विभिन्न अभियोगों की अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया गया। प्रचलित विवेचनाओं की प्रगति, साक्ष्य संकलन की गुणवत्ता, नामजद एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, विवेचकों द्वारा की गई कार्यवाही तथा चार्जशीट की समयबद्ध प्रस्तुति पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए—
• विवेचनाओं में तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन सुनिश्चित किया जाए।
• लंबित अभियोगों का निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
• गंभीर अपराधों में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी एवं सतत कार्रवाई की जाए।
• चार्जशीट नियत समय-सीमा के भीतर न्यायालय में प्रस्तुत की जाए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।
निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों की संधारण व्यवस्था, जनसुनवाई प्रणाली, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का भी अवलोकन किया गया। आवश्यक सुधारात्मक सुझाव देते हुए संबंधित को निर्देशित किया गया कि पुलिसिंग को और अधिक जनोन्मुखी, प्रभावी एवं संवेदनशील बनाया जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments