शाहजहाँपुर, 21 जनवरी 2026।
नगर निगम, शाहजहाँपुर द्वारा महानगर क्षेत्र के चिनौर में निर्मित नव-निर्मित अंडरग्राउंड डस्टबिन परियोजना का शुभारंभ महापौर द्वारा फीता काटकर किया गया। यह परियोजना शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर निगम का एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को गंदगी से मुक्ति मिल सके। उन्होंने बताया कि चिनौर क्षेत्र में लंबे समय से ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित स्थान को अब अंडरग्राउंड डस्टबिन एवं ब्यूटीफिकेशन के माध्यम से सुव्यवस्थित किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध होगा।
महापौर ने कहा कि अंडरग्राउंड डस्टबिन की स्थापना से खुले में कचरा फैलने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण होगा और स्वच्छता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनेगी। यह पहल स्वच्छ शाहजहाँपुर के संकल्प को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ शहर को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र के संयुक्त नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्य किया गया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्र, नगर निगम के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments