शाहजहाँपुर, 09 जनवरी 2026।
आज दिनांक 09.01.2026 को प्रातः लगभग 9:40 बजे पीआरवी 1340 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अटसलिया पुल के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित मछली मार्केट में एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही थाना रोजा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने हेतु आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं तथा नियमानुसार पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा जा रहा है।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो वह तत्काल थाना रोजा से संपर्क कर अवगत कराएं, जिससे मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
📞 थाना रोजा, शाहजहाँपुर
मोबाइल नंबर : 9454404219, 8868074739
पुलिस द्वारा प्रकरण की गहन जांच की जा रही है तथा शिनाख्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments