Breaking News

थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त एवं सहअभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

 पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार,  अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में अपराध रोकथाम, मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर षड्यंत्र के तहत नाबालिग बालिका के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने वाले अभियुक्त तथा घटना में सहयोग करने वाली सहअभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है।

संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 22.01.2026 को वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी की नाबालिग चचेरी बहन को अभियुक्ता मुन्नी उर्फ शकीला द्वारा बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाया गया, जहां अभियुक्त आरिफ द्वारा घर में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 28/26 धारा 61(2)/65(1)/127(2) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देश पर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

गिरफ्तारी की कार्यवाही :

दिनांक 23.01.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त आरिफ पुत्र अजीम, छोटा कुतबां के पीछे खंडहर के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान से अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आरिफ पुत्र अजीम, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी चौक आला खां, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर बताया। अभियुक्त को उसके अपराध व संबंधित धाराओं से अवगत कराते हुए समय करीब 11:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।

इसके उपरांत सहअभियुक्ता की तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्ता मुन्नी उर्फ शकीला अपने घर मोहल्ला बारादरी में मौजूद है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर महिला की मर्यादा एवं शर्म-हया का पूर्ण ध्यान रखते हुए अभियुक्ता को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुन्नी उर्फ शकीला पत्नी स्व0 हसीब, उम्र करीब 60 वर्ष, निवासी मोहल्ला बारादरी, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर बताया। अभियुक्ता को समय करीब 12:55 बजे विधिसम्मत रूप से पुलिस हिरासत में लिया गया।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण :

  1. आरिफ पुत्र अजीम, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी चौक आला खां, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर।
  2. मुन्नी उर्फ शकीला पत्नी स्व0 हसीब, उम्र करीब 60 वर्ष, निवासी मोहल्ला बारादरी, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर।

पंजीकृत अभियोग का विवरण :

मु0अ0सं0 28/26
धारा – 61(2)/65(1)/127(2) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट

गिरफ्तारी का विवरण :

  • अभियुक्त आरिफ – दिनांक 23.01.2026, समय 11:35 बजे, छोटा कुतबां के पीछे खंडहर के पास, थाना सदर बाजार।
  • अभियुक्ता मुन्नी उर्फ शकीला – दिनांक 23.01.2026, समय 12:55 बजे, अभियुक्ता के घर से, मोहल्ला बारादरी, थाना सदर बाजार।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :

  1. निरीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार यादव
  2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री दिलशाद खां
  3. महिला उपनिरीक्षक साक्षी चौधरी
  4. कां0 417 अंकित सिंह चौहान
  5. कां0 888 मोहम्मद तौफीक
  6. कां0 2206 पवन कुमार मौर्य


Post a Comment

0 Comments