Breaking News

यातायात पुलिस की सख्ती से 69 वाहनों का चालान, टीएसआई बालकिशन यादव ने की प्रभावी चेकिंग

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहांपुर।

शाहजहांपुर यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस के टीएसआई बालकिशन यादव ने विभागीय कर्मचारियों के साथ विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 69 वाहनों का चालान किया।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, कागजातों की कमी, ओवरलोडिंग व अन्य यातायात संबंधी खामियां पाए जाने पर कार्रवाई की गई। टीएसआई बालकिशन यादव ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि नियमों का पालन करना न केवल कानूनी बाध्यता है, बल्कि यह स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।


वहीं वाहन स्वामियों व चालकों का कहना है कि यदि यातायात पुलिस इसी प्रकार नियमित रूप से वाहन चेकिंग करती रहे, तो शहर की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई को आमजन ने सकारात्मक पहल बताया है।

Post a Comment

0 Comments