शाहजहांपुर, 28 जनवरी।
जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम के सुरक्षित रख-रखाव, संबंधित रजिस्टरों, गेट पर लगे सील एवं लॉकर व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, फायर सेफ्टी उपकरणों की वैधता तिथि तथा अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच की। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति पंजिका की जांच करते हुए निर्देशित किया कि सभी ड्यूटीरत सुरक्षाकर्मी पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईवीएम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments