गोरखपुर।
जनसेवा, सुरक्षा और सुशासन के प्रति संकल्पबद्ध उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री जी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, जिससे पीड़ितों को शीघ्र राहत मिल सके।
जनता दर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री जी आमजन से सीधे संवाद कर शासन की योजनाओं एवं नीतियों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments