शाहजहांपुर, 01 जनवरी 2026।
शासन के निर्देशानुसार जनपद शाहजहांपुर में दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय, नियामतपुर से किया गया।
शुभारम्भ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ममता यादव द्वारा सड़क सुरक्षा संदेशों से सुसज्जित 11 ई-रिक्शों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन ई-रिक्शों में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैनर लगाए गए थे तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग, गति सीमा के पालन एवं सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन के एनसीसी कैडेट्स सहित लगभग 90 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। बच्चों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावशाली बन सका।
परिवहन विभाग की ओर से आमजन से विशेष रूप से अपील की गई कि—
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) श्री सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, चेकिंग अभियान एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग संस्कृति को बढ़ावा देना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments