पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां महोदय के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी, वांछित/वारंटी/जिलाबदर अपराधियों की तलाश तथा अवैध शराब, शस्त्र, अफीम व चरस की बिक्री एवं निर्माण की रोकथाम के अभियान के क्रम में थाना बण्डा पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.01.2026 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम भांभी जाने वाले मार्ग से एक अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 30 जनवरी 2026 को रात्रि समय लगभग 22.11 बजे, थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अरविन्द पुत्र प्यारेलाल, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी ग्राम भांभी, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर को ग्राम भांभी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा (नाजायज) 315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बण्डा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments