लखनऊ: कैसरबाग थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में धमकी देने का गंभीर आरोप है।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लखनऊ अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी), अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, थाना कैसरबाग क्षेत्र से संबंधित इस मामले में पीड़िता ने 29 दिसंबर 2025 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मो. आदिल पुत्र मोहम्मद यूसुफ, निवासी फ्लैट नंबर 303, आगा साहब की कोठी, ख्यालीगंज, कैसरबाग लखनऊ (मूल निवासी बरेली) ने शादी का झूठा वादा कर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह शादी की बात को टालता रहा और विरोध करने पर अभद्रता करते हुए फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 15 जनवरी 2026 की रात करीब 2:45 बजे रेड क्रॉस अस्पताल के पास से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 69/351(2)/352/115(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा रिमांड की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामकेश सिंह, लैबोरेटरी अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, कांस्टेबल करमचंद्र तथा हेड कांस्टेबल वीर सिंह (सर्विलांस टीम) शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments