कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी, शाहजहाँपुर की ओर से सूचित किया जाता है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अधिसूचना क्रमांक 07/रा0नि0आ0-3/पं०नि०/26-25/2026 दिनांक 06 जनवरी 2026 के निर्देशों के क्रम में, जनपद शाहजहाँपुर में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम एवं समय सारिणी:
| क्र.सं. | कार्यक्रम | अवधि |
|---|---|---|
| 1 | दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन/निस्तारण | 07 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक |
| 2 | दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों का कम्प्यूटरीकरण तथा उन्हें मूल सूची में समाहित करना एवं मतदान केन्द्रों/स्थलों का निर्धारण | 21 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक |
| 3 | मतदाता सूचियों का कम्प्यूटरीकरण, मतदान केन्द्र स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग, SVN आवंटन, फोटो प्रतियाँ आदि कार्य | 17 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक |
| 4 | निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन | 28 मार्च 2026 |
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में इस संशोधित वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही इसे संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित किया जाएगा।
पुनरीक्षण के दौरान आने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्य पूर्ण कराया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।
0 Comments