शाहजहाँपुर, 20 जनवरी।
कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 (SIR) के अंतर्गत चल रहे महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए कड़ा निर्देश जारी किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जनपद के समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की समाप्ति तक बिना अधोहस्ताक्षरी की पूर्व अनुमति के किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं लेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
प्रशासन का मानना है कि उक्त निर्णय से निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कराने में सहायता मिलेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments