शाहजहाँपुर, 28 जनवरी।
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत जनपद में चल रहे कार्यों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा संबंधित विभागों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मतदाताओं द्वारा आयोग द्वारा निर्धारित अभिलेख जैसे जन्म प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, शैक्षिक प्रमाण-पत्र आदि प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
प्रस्तुत अभिलेखों की सत्यता की जांच संबंधित विभागों से कराए जाने के उद्देश्य से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा जनपद की समस्त नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने कार्यालयों में अभिलेख जांच हेतु एक पृथक काउंटर की स्थापना करें तथा वहां एक उत्तरदायी कार्मिक की तैनाती तत्काल सुनिश्चित करें।
साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि उक्त काउंटर एवं नामित कार्मिक की जानकारी तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, जिससे पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से पूर्ण कराया जा सके।
प्रशासन द्वारा यह कदम मतदाता सूची की शुद्धता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments