शाहजहाँपुर।
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। यह गश्त पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ की गई।
पैदल गश्त के दौरान सदर बाजार के प्रमुख बाजार क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखने के निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।
गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में निरंतर प्रभावी गश्त जारी रखी जाए, जिससे अपराधों पर नियंत्रण के साथ-साथ जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के गश्ती अभियानों को नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments