Breaking News

रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में ब्लैक-आउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

 शाहजहाँपुर।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद शाहजहाँपुर में ब्लैक-आउट मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैक-आउट की आकस्मिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया, टीमों के मध्य समन्वय, संचार प्रणाली, सायरन की टेस्टिंग, बल तैनाती, भीड़ नियंत्रण एवं आवश्यक बचाव उपायों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

इस अभ्यास में पुलिस विभाग सहित संबंधित इकाइयों ने सक्रिय सहभागिता की और आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु समन्वित कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया।


आयोजित मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि किसी भी वास्तविक आपात स्थिति में पुलिस बल और संबंधित एजेंसियां सजग रहते हुए शीघ्र, प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई कर सकें।

जनपद पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षणात्मक अभ्यासों को निरंतर आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Post a Comment

0 Comments