Breaking News

थाना कांट परिसर में ‘बाल मित्र केंद्र’ व ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का गरिमामय शुभारंभ


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 30 जनवरी।

आज दिनांक 30.01.2026 को थाना कांट परिसर में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा ‘बाल मित्र केंद्र’ एवं ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का विधिवत एवं गरिमामय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुवायां सहित थाना कांट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बाल मित्र केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ड्यूटीरत महिला पुलिसकर्मियों एवं थाना आने वाले आगंतुकों के बच्चों को सुरक्षित, अनुकूल एवं संवेदनशील वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस केंद्र के माध्यम से बच्चों की काउंसलिंग, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता भी प्रदान की जाएगी।


वहीं मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। केंद्र पर महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाओं, कानूनों, महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता एवं पुलिस सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मरक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा।

मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं से संबंधित अपराधों की शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि जनपद पुलिस महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस दिशा में निरंतर सशक्त, संवेदनशील एवं जनहितकारी प्रयास जारी रहेंगे।



Post a Comment

0 Comments