स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर। पुलिस महानिदेशालय उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जनपद शाहजहाँपुर में पुलिस अधिकारियों और निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के तहत कई थाना प्रभारियों और अन्य अधिकारियों को नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य स्थानांतरण विवरण इस प्रकार हैं:
- निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार (912462750) – प्र०नि० थाना खुटार से प्र०नि० थाना परौर स्थानांतरित।
- निरीक्षक श्री अवधेश कुमार सिंह (912530217) – प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्र०नि० थाना कटरा स्थानांतरित।
- निरीक्षक श्री शिवदीन (072010411) – प्रभारी आई०जी०आर०एस० से प्र०नि० थाना कलान।
- निरीक्षक श्री प्रिन्स शर्मा (092350045) – निरीक्षक अपराध मदनापुर से प्र०नि० जैतीपुर।
- निरीक्षक श्री गौरव त्यागी (132070100) – प्र०नि० थाना जैतीपुर, गैर जनपद स्थानांतरण के फलस्वरूप पुलिस लाइन में।
- निरीक्षक श्री जुगुलकिशोर पाल (912430621) – प्र०नि० थाना कटरा से प्र०नि० थाना तिलहर।
- निरीक्षक श्री राकेश कुमार (932650087) – प्र०नि० थाना तिलहर से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ।
- निरीक्षक श्री प्रभाष चन्द्र (920460713) – प्र०नि० थाना कलान से प्रभारी आई०जी०आर०एस०।
- निरीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह (882530695) – प्र०नि० थाना परौर से अपराध शाखा।
- उ०नि० श्री श्यामवीर सिंह (972650858) – पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष खुटार।
इन आदेशों का उद्देश्य पुलिस विभाग में कार्यकुशलता बढ़ाना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना और जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना बताया गया है। सभी अधिकारियों को उनके नए पदों पर आवश्यक कार्यभार ग्रहण करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
0 Comments