शाहजहाँपुर।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जनपद स्तरीय वित्तमान समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए कृषि, औद्यानिक, गन्ना, पशुपालन एवं मत्स्य पालन से संबंधित विभिन्न फसलों व गतिविधियों के वित्तमान (लागत मानक) निर्धारित किए गए।
बैठक के दौरान नवीन दरों पर विस्तृत चर्चा करते हुए धान और गेहूं की वित्तमान दरों में उल्लेखनीय वृद्धि को स्वीकृति दी गई। धान की नवीन वित्तमान दर ₹85,250 प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई, जो कि गत वर्ष 2025-26 की तुलना में 12.2 प्रतिशत अधिक है। वहीं, गेहूं की नवीन दर ₹86,150 प्रति हेक्टेयर तय की गई, जो पिछले वर्ष से 7.2 प्रतिशत अधिक है।
जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तमान दरों में यह वृद्धि किसानों को बैंक ऋण, फसल बीमा एवं अन्य कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्धारित वित्तमान की जानकारी समय से किसानों तक पहुंचाई जाए।
बैठक में कृषि उपनिदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के वैज्ञानिक डॉ. एन.पी. गुप्ता, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह, ए.एल.डी.एम. रवि शर्मा, डी.डी.एम. नाबार्ड प्रवेश गंगवार, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments