उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री, वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग श्री सुरेश कुमार खन्ना जी का जनपद शाहजहाँपुर का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम जारी किया गया है। माननीय मंत्री 25 जनवरी 2026 (रविवार) को लखनऊ से स्टाफ कार द्वारा वाया सीतापुर प्रस्थान कर अपराह्न 3 बजे शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। आगमन के पश्चात वे अतिथि गृह, गन्ना शोध परिषद में ठहरेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय मंत्री स्थानीय भ्रमण एवं रात्रि विश्राम के पश्चात 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
26 जनवरी को प्रातः वे विवेकानंद पुस्तकालय, हनुमतधाम, शेल्टर होम, हनुमतधाम तथा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, शाहजहाँपुर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे।
इसके अतिरिक्त माननीय मंत्री श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, नियामतपुर (पुवायां रोड) में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात सभागार, गन्ना शोध परिषद, शाहजहाँपुर में आयोजित विचार-संगोष्ठी एवं जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रमों की समाप्ति के पश्चात माननीय मंत्री सायं 8 बजे शाहजहाँपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments