शाहजहांपुर | 25 जनवरी, 2026
मेरा युवा भारत शाहजहांपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के पुवायां क्षेत्र में “MY Bharat MY Vote” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से होली चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम में MY Bharat MY Vote पदयात्रा, प्रथम बार मतदाता बने युवाओं का सम्मान, मतदाता शपथ ग्रहण एवं मतदाता जागरूकता संवाद आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यसभा सांसद श्री मिथिलेश कुमार जी होंगे।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना, मतदाता पंजीकरण को प्रोत्साहित करना, निर्वाचन विवरणों में सुधार तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया जाएगा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण आधार है। बड़ी संख्या में युवाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments