शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार जनपद के सोशल सेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से समस्त विकास खण्डों में दिनांक 07 जनवरी 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक कैम्प/चौपालों का आयोजन किया जाएगा।
इन कैम्प/चौपालों के माध्यम से समाज कल्याण, जिला प्रोबेशन कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों के आवेदन/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले कैम्प/चौपाल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
विकास खण्डवार कैम्प/चौपाल कार्यक्रम इस प्रकार है—
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने विकास खण्ड में आयोजित कैम्प/चौपाल में सहभागिता कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं पात्रता के अनुसार लाभ उठाएं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments