Breaking News

होली पर्व पर जुलूसों की शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती, डीएम ने जारी किया आदेश 04 मार्च को सदर बाजार क्षेत्र में लाट साहब जुलूसों के लिए विशेष व्यवस्था


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर | 28 जनवरी 2026

जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आवश्यक प्रशासनिक आदेश जारी किए गए हैं। इस वर्ष होली का पर्व 04 मार्च 2026 को मनाया जाएगा, जिस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार क्षेत्र में परंपरागत रूप से बड़े लाट साहब सहित 06 अन्य लाट साहब के जुलूस निकाले जाएंगे।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सदर बाजार क्षेत्र से निकलने वाले जुलूस, जिनमें महेश मुन्नालाल, छोटी सब्जी मंडी एवं बहादुरगंज क्षेत्र शामिल हैं, के लिए दिनांक 04.03.2026 को प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

जुलूस मार्ग

जुलूस छोटी सब्जी मंडी, बहादुरगंज से प्रारम्भ होकर सरस्वती प्रेस वाली गली, बहादुरगंज चौराहा, मोहल्ला उस्मानबाग चौराहा, निशात तिराहा, नगर पालिका परिषद, थाना सदर बाजार होते हुए बहादुरगंज में समाप्त होगा।

तैनात मजिस्ट्रेट

  • जुलूस के आगे — श्री शत्रुघ्न प्रसाद, क्षेत्रीय वन अधिकारी, शाहजहांपुर
  • जुलूस के पीछे — श्री रामबहादुर, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-बी), कृषि रक्षा विभाग

बैठक एवं फ्लैग मार्च

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जोनल, सेक्टर, उप-सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की बैठक दिनांक 25 फरवरी 2026 को अपराह्न 03:00 बजे पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की जाएगी, जिसके उपरांत अधिकारियों के साथ छोटे एवं बड़े लाट साहब जुलूस मार्ग पर फ्लैग मार्च किया जाएगा।

ड्यूटी संबंधी निर्देश

  • सभी तैनात मजिस्ट्रेट 04 मार्च 2026 को प्रातः 06:00 बजे अपने तैनाती स्थल पर पहुंचकर कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबरों पर उपस्थिति दर्ज कराएंगे तथा व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी लोकेशन साझा करेंगे
  • जुलूस समाप्ति के उपरांत रात्रि 10:00 बजे तक ड्यूटी पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
  • किसी भी आपात स्थिति में तैनात अधिकारी तत्काल जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नगर मजिस्ट्रेट अथवा उप जिलाधिकारी सदर को सूचित करेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखें, ताकि होली पर्व सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।



Post a Comment

0 Comments