शाहजहांपुर | 31 जनवरी 2026
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेशभर में दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत जनपद शाहजहांपुर में शुक्रवार को अटल ऑडिटोरियम में समापन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी (यातायात) श्री संजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री विवेक कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री हरिबंश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती दिव्या गुप्ता तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रा०ख०) श्री एम०के० पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री सर्वेश कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री हरिओम, यात्री/माल कर अधिकारी श्री आर०पी० गौतम, यातायात उप निरीक्षक श्री विनय कुमार पाण्डेय, जनपद के मीडिया बन्धु तथा लगभग 500 नागरिक, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहीं, उपस्थित रहे।
समापन समारोह का शुभारम्भ जिलाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री सर्वेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु किए गए प्रयासों तथा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान किए गए जन-जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय रील या वीडियो न बनाएं और यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें।
वहीं यातायात उप निरीक्षक श्री विनय कुमार पाण्डेय ने आमजन से अपील की कि यदि कोई वाहन चालक नशे की अवस्था में हो, तो ऐसे वाहन में यात्रा न करें और सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।
समारोह के दौरान सड़क सुरक्षा माह में विशिष्ट योगदान देने वाले विभिन्न कर्मचारियों, आपदा मित्रों एवं राहवीरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० इन्दु अजनबी द्वारा किया गया।
0 Comments