लखनऊ।
लखनऊ जिले में 108 एंबुलेंस सेवा ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्यवाही और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक गंभीर मरीज की जान बचाई। गोसाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सांस लेने में अत्यधिक परेशानी से पीड़ित मरीज का रेफर केस 108 एंबुलेंस संख्या UP32EG5064 पर प्राप्त हुआ।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट अतुल यादव ने वाहन को सुरक्षित व तेज गति से मौके पर पहुंचाया। वहीं ईएमटी अनुज यादव ने मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया और ऑक्सीजन सपोर्ट देकर मरीज को स्थिर किया।
इसके पश्चात मरीज को सुरक्षित रूप से सिविल अस्पताल, लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा आगे का उपचार किया गया। समय पर मिली चिकित्सा सहायता से मरीज की जान बच सकी।
मरीज के परिजनों ने 108 एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और सेवा भावना की सराहना की। 108 एंबुलेंस सेवा आपात परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर लगातार जीवन रक्षक भूमिका निभा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments