शाहजहाँपुर, 04 फरवरी।
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 को लेकर जनपद स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक आयुक्त महोदय/रोल प्रेक्षक की अध्यक्षता में संपन्न होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बैठक में माननीय सांसद, माननीय विधायकगण तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक का उद्देश्य निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करना एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना है।
यह बैठक 06 फरवरी 2026 को अपरान्ह 04:00 बजे, बिस्मिल सभागार, कलेक्ट्रेट शाहजहाँपुर में आयोजित की जाएगी। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं तहसीलदारों को अद्यावधिक सूचनाओं के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments