Breaking News

मीरानपुर कटरा में 10 फरवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन, भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

मीरानपुर कटरा स्थित श्री रामलीला मैदान, आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज के निकट दिनांक 10 फरवरी 2026 को एक भव्य एवं विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश-प्रदेश के प्रख्यात वेद विद्वान एवं धर्मज्ञ वक्ता उपस्थित होकर अपनी ज्ञानवाणी से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति एवं जीवन मूल्यों का संदेश देंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे से होगा, जिसमें क्षेत्र के भक्तजन, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुओं से समय से पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने और विद्वानों के प्रेरणादायक विचारों को सुनकर अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत करने की अपील की गई है।

मंडल महामंत्री एवं जिला प्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी मीरानपुर कटरा रोहित राठौर ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

0 Comments