शाहजहाँपुर, 09 फरवरी 2026:
जनपद शाहजहाँपुर के थाना कलान स्थित साइबर हेल्प डेस्क ने सराहनीय कार्य करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में शिकायतकर्ता की पूरी धनराशि ₹15,000 वापस कराकर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के निर्देशानुसार साइबर अपराधों में Golden Hour के महत्व को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि अधिकतम धनराशि फ्रीज कर पीड़ितों को वापस दिलाई जा सके। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन श्री रमित शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र श्री अजय कुमार साहनी तथा पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री राजेश द्विवेदी के निर्देशन में यह कार्रवाई संपन्न हुई। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित प्रयास किए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा व थाना कलान निवासी श्री शिखर गुप्ता ने 30 दिसंबर 2025 को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के यूपीआई नंबर पर उनसे ₹15,000 ट्रांसफर हो गए थे। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले की गहन जांच की तथा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि शिकायतकर्ता को वापस करा दी।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें, जिससे समय रहते कार्रवाई कर धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।
लखनऊ
0 Comments