Breaking News

सरोजनीनगर में सघन चेकिंग अभियान, 21 वाहनों का चालान

 

ब्यूरो रिपोर्ट: राज बहादुर, लखनऊ

लखनऊ। राजधानी के सरोजनीनगर क्षेत्र में मंगलवार को यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

कानपुर हाईवे स्थित शहीद पथ तिराहे पर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) यातायात एवं एसीपी राधा रमण सिंह के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया गया। इस दौरान नो एंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों, ब्लैक फिल्म लगी कारों और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

कृष्णा नगर ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनोद सिंह की मौजूदगी में टीएसआई राजकुमार अवस्थी, टीएसआई मनोज सिंह एवं टीएसआई दीनानाथ तिवारी सहित यातायात पुलिस टीम ने वाहनों की सघन जांच की।

अभियान के दौरान नो एंट्री में घुसे एक भारी डंपर को पकड़ा गया। इसके अलावा चार ब्लैक फिल्म लगी कारों से मौके पर ही ब्लैक फिल्म हटवाकर चालान किया गया। वहीं बिना हेलमेट चल रहे 16 दोपहिया वाहन चालकों के भी चालान काटे गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments