शाहजहाँपुर, 10 फरवरी 2026।
परिवहन एवं खनन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत मंगलवार को खनन, ओवरलोड एवं ओवरहाइट में प्रयुक्त विभिन्न वाहनों की सघन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 4 वाहनों को निरुद्ध किया गया।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शाहजहाँपुर ने सभी वाहन स्वामियों से अपील करते हुए कहा कि वे नियमानुसार ही वाहनों का संचालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments