स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर।
जिला सेवायोजन कार्यालय, शाहजहाँपुर के अंतर्गत संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र में कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण के एक वर्षीय पाठ्यक्रम (सत्र अप्रैल 2025–26 तक) हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में केवल अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच है, प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र 31 मार्च 2026 तक शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र, जिला सेवायोजन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। केन्द्र में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है तथा अभ्यर्थी का हाईस्कूल परीक्षा अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सीमित सीटों के कारण प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर टंकण, सामान्य गणित, रीजनिंग, बुक कीपिंग, अकाउंटिंग, सचिवीय पद्धति एवं सामान्य ज्ञान जैसे उपयोगी विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। संबंधित वर्ग के विकलॉग अभ्यर्थियों तथा पहले से कम्प्यूटर व टंकण का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन कर प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।
गोरखपुर
0 Comments