Breaking News

मतदाता सूची पुनरीक्षण: नो-मैपिंग एवं तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं की सूचियाँ DEO पोर्टल पर उपलब्ध


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 10 फरवरी 2026।

कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा सूचित किया गया है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया के अंतर्गत नो-मैपिंग तथा तार्किक विसंगति (No-Mapping and Logical Discrepancies) वाले मतदाताओं की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार एवं मतदेय स्थलवार सूचियाँ डीईओ पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं।

जारी प्रेस-नोट के अनुसार कोई भी व्यक्ति
https://shahjahanpur.nic.in/deo-portal/
लिंक के माध्यम से इन सूचियों का अवलोकन कर सकता है। यह सूचना जनसामान्य की जानकारी हेतु प्रसारित की गई है।

उक्त जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शाहजहाँपुर श्री रजनीश कुमार मिश्र द्वारा प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments