Breaking News

मुमुक्षु महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 24 फरवरी से भव्य आयोजन

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️


शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में आगामी 24 फरवरी से आयोजित होने वाले मुमुक्षु महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने की।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 का मुमुक्षु महोत्सव 24 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा। महोत्सव का शुभारंभ श्रीराम ध्वज यात्रा के साथ होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुनने का अवसर मिलेगा। कथा वाचन के लिए पूज्य संत विजय कौशल महाराज उपस्थित रहेंगे। समापन 2 मार्च को भजन संध्या के साथ किया जाएगा।

महाविद्यालय के विश्वविद्यालय में उच्चीकरण के बाद यह पहला भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिससे पूरे शिक्षा संकुल में उत्साह का माहौल है। बैठक का संचालन उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न समितियों—आमंत्रण, प्रचार-प्रसार, साज-सज्जा, मीडिया और यातायात—के कार्यों एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि यह महोत्सव आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आयोजित किया जाएगा।

बैठक में प्रबंध समिति के सचिव प्रो अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो आर.के. आजाद सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments