शाहजहाँपुर। थाना बण्डा पुलिस ने चोरी व नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को थाना बण्डा में एक वादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अरुण कुमार ने उसकी लगभग 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया। इस घटना में अन्य सहयोगियों की भी संलिप्तता सामने आई थी। मामले में मु0अ0सं0-059/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें साक्ष्यों के आधार पर धारा 87 बीएनएस की भी वृद्धि की गई।
घटना की जांच के दौरान गठित पुलिस टीम ने 24 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर दलेलापुर तिराहे से अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र जगदीश जाटव, निवासी रायटांडा, थाना बण्डा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का समय सुबह 11:40 बजे बताया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय, उपनिरीक्षक अनूप कुमार एवं हेड कांस्टेबल हरिओम की टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
लखनऊ
0 Comments