ब्रेकिंग: दुबग्गा में सघन चेकिंग अभियान

 

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ

लखनऊ। कोतवाली दुबग्गा क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई रोड स्थित किसान पथ अंडरपास पर मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष दुबग्गा श्री कांत राय ने किया।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और यातायात नियमों के पालन के निर्देश दिए।


अभियान में अंधे की चौकी के चौकी इंचार्ज विनय कुमार गुरदेव, उपनिरीक्षक अभिषेक भारती सहित दुबग्गा थाने की पुलिस टीम मौजूद रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Previous Post Next Post