ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। शशांक सिंह (डीसीपी पूर्वी) ने आज अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया। डीसीपी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण के स्पष्ट एवं कड़े निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।
श्रेणी
लखनऊ

