Breaking News

₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त महाराष्ट्र से गिरफ्तार, तिलहर पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 09 फरवरी 2026।

थाना तिलहर पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए थाना तिलहर पर पंजीकृत अभियोग से संबंधित ₹25,000 के इनामी नामित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त अक्षय कदम पुत्र अनिल कदम, निवासी कृष्णा साइकिल वाली गली, सदर बाजार, थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर (उम्र लगभग 27 वर्ष) की गिरफ्तारी हेतु जनपद शाहजहाँपुर के साथ-साथ महाराष्ट्र सहित अन्य स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को दिनांक 07 फरवरी 2026 को समय लगभग 15:20 बजे बस स्टैंड कराड, थाना कराड, जनपद सातारा (महाराष्ट्र) से स्थानीय पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय कराड के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया, जिसके बाद दिनांक 09 फरवरी 2026 को उसे थाना तिलहर लाया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 586/25 धारा 191(2)/109/110/115(2)/352/351(3)/324(4) बीएनएस, थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली शाहजहाँपुर एवं थाना तिलहर में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, क्षति पहुँचाने तथा अन्य आपराधिक कृत्यों से संबंधित प्रकरण शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • अपराध निरीक्षक सुनील कुमार यादव, थाना तिलहर
  • उपनिरीक्षक अनुज चौधरी, थाना तिलहर
  • मुख्य आरक्षी विजय प्रताप, थाना तिलहर
  • सर्विलांस सेल टीम, जनपद शाहजहाँपुर

पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments