स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
प्रेस नोट | जनपद शाहजहाँपुर | दिनांक – 18.02.2026
उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत थाना तिलहर, जनपदीय एसओजी एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता प्राप्त हुई।
पुलिस टीम ने दिनांक 17 फरवरी 2026 को अग्रवाल होटल के पास हाईवे पर चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 02 किलोग्राम अवैध अफीम, दो कीपैड मोबाइल फोन (नोकिया व आईटेल) तथा नगद रुपये बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- बैजनाथ पुत्र रामदयाल (68 वर्ष), निवासी ग्राम खनपुरा, थाना तिलहर
- अनिल पुत्र रघुनाथ (30 वर्ष), निवासी ग्राम नवादा रूद्रपुर, थाना मदनापुर
इस संबंध में थाना तिलहर में मु0अ0सं0 83/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अफीम झारखंड से लाकर पंजाब में बेचने की तैयारी में थे। अवैध कमाई से पारिवारिक जरूरतें पूरी करने की योजना थी।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल, प्रभारी एसओजी टीम, प्रभारी सर्विलांस सेल टीम, उपनिरीक्षक नितिन कुमार एवं कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।
पुलिस द्वारा आगे की जांच व विधिक कार्रवाई जारी है।
