शाहजहाँपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी आईजीआरएस जनसुनवाई–समाधान पोर्टल के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु एक सशक्त प्रणाली विकसित की गई है। प्रत्येक माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सभी जिलों की समीक्षा कर जनपदवार रैंकिंग जारी करते हैं, जिससे जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व उत्तरदायी बनाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (नोडल अधिकारी) के कुशल मार्गदर्शन तथा आईजीआरएस प्रभारी के नेतृत्व में आईजीआरएस प्रणाली को अत्यंत सक्रिय और परिणामोन्मुख बनाया गया। इसके परिणामस्वरूप जनशिकायतों के समाधान की गति और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया।
जनवरी 2026 की उपलब्धि
माह जनवरी 2026 में आईजीआरएस पोर्टल पर कुल 2398 शिकायतें प्राप्त हुईं। आईजीआरएस टीम ने 24×7 सतत प्रयास करते हुए सभी शिकायतों का संबंधित थानों के माध्यम से समयबद्ध निस्तारण कराया। प्रत्येक रिपोर्ट का गहन अवलोकन कर निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया गया। निस्तारण के दौरान शिकायतकर्ता की अपेक्षा, शिकायत की गंभीरता तथा गुणवत्तापूर्ण समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।
प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में बड़ी सफलता
यह उपलब्धि जनपद पुलिस की समर्पित कार्यशैली, टीमवर्क तथा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर समाधान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
आईजीआरएस प्रणाली की प्रमुख विशेषताएँ
जनहित में प्रभावी शिकायत निस्तारण की दिशा में यह सफलता शाहजहाँपुर जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
गोरखपुर
0 Comments