Breaking News

कटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 54 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस टीम ने एक स्मैक तस्कर को 54 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन की जीरो टॉलरेन्स नीति एवं पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशों के क्रम में की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कटरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 3:03 बजे थाना क्षेत्र अंतर्गत हुलास नगला पुल के पास मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुजीब पुत्र अनीस (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी मोहल्ला नादिरशाह, कस्बा व थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है। जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 54 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 34/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक गुड्डू कुरैशी नामक व्यक्ति से लाकर ट्रक चालकों को बेचता था, जिससे होने वाली आय से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी एवं एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह,
उप निरीक्षक सुखपाल सिंह,
कांस्टेबल आशीष कुमार,
कांस्टेबल अंकित नेहरा,
कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार,
कांस्टेबल प्रवीण कुमार।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा



Post a Comment

0 Comments