Breaking News

एस.एस. कॉलेज में ड्रग्स उन्मूलन व साइबर क्राइम विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश एवं स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 03 फरवरी 2026 को एस.एस. कॉलेज परिसर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए लगभग 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का विषय “ड्रग्स उन्मूलन और साइबर क्राइम” रहा, जिस पर प्रतिभागी विद्यार्थियों ने सामाजिक संदेश से परिपूर्ण, आकर्षक एवं सृजनात्मक पोस्टरों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति को निर्णायकों द्वारा सराहा गया।

यह प्रतियोगिता डॉ. प्रज्ज्वल पुँढीर के संयोजन में संपन्न हुई, जबकि प्रतियोगिता के निर्णायक श्री प्रदीप शर्मा एवं डॉ. मंजू सिंह रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

  • प्रथम स्थान: अंशुल वर्मा – एस.एस. कॉलेज
  • द्वितीय स्थान: निखिल – लखनऊ
  • तृतीय स्थान: कशिश वर्मा – बरेली कॉलेज, बरेली
  • सांत्वना पुरस्कार: रुचि देवी – एस.एस. कॉलेज

विजेता विद्यार्थियों को दिनांक 10 फरवरी 2026 को आयोजित समापन समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश आजाद, प्रबंध समिति के सचिव प्रो. अवनीश मिश्रा, प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. शालीन कुमार सिंह, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. विनीता श्रीवास्तव, डॉ. नमिता शुक्ला, डॉ. अर्चना गर्ग सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रज्ज्वल पुँढीर ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments