Breaking News

शाहजहाँपुर में ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 09 फ़रवरी 2026।

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद शाहजहाँपुर में “मिशन शक्ति फेज-5” अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह अभियान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं, घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।


जागरूकता अभियान में वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (181), साइबर हेल्पलाइन (1930), स्वास्थ्य सेवा (102), एम्बुलेंस सेवा (108), जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों की हेल्प डेस्क तथा राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग से संबंधित जानकारी साझा की गई।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों द्वारा पुलिस की पाठशाला एवं चौपाल आयोजित कर महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सहायता संसाधनों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से निर्भीक होकर अपनी समस्याएँ साझा करने और किसी भी आपात स्थिति में उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने की अपील की।

यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



Post a Comment

0 Comments