स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम पुत्र रामचन्द्र निवासी मोहल्ला मानूजई, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर (उम्र लगभग 31 वर्ष) के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू केस संख्या 5905/22, धारा 307, 420, 467, 471, 323 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को उसके घर से दिनांक 26 फरवरी 2026 को समय करीब 11:42 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुशांत रावत एवं कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments