शाहजहाँपुर।
आगामी होली पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना सदर बाजार (कोतवाली) परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर की संयुक्त उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं अन्य संभ्रांत व्यक्तियों ने सहभागिता की। अधिकारियों द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों से होली पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी समुदाय परंपरागत रूप से होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा पुलिस बल की सक्रिय तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या असामाजिक तत्वों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments