पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन पूर्वी अंतर्गत थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया तार बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को वादी योगेन्द्र सिंह द्वारा थाना गोमतीनगर विस्तार में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि इनाया रॉयल हाइट्स, गोमतीनगर विस्तार स्थित परिसर से एल्यूमिनियम बंच एवं एल्यूमिनियम आर्म्ड केबल चोरी कर ली गई है। इस संबंध में मु0अ0सं0 029/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक उपेन्द्र गिरि को सौंपी गई।
24 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने सेक्टर-1 स्थित ग्वारी पुल के नीचे से वांछित अभियुक्त आदर्श सिंह (23 वर्ष) निवासी उन्नाव, वर्तमान पता सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना से संबंधित लगभग 6.650 किलोग्राम बिजली का तार, 1 किलोग्राम छिला हुआ कॉपर वायर तथा तार बेचने के बाद शेष बचे 910 रुपये बरामद किए गए।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह इनाया हाइट्स सेक्टर-1 में एक सुरक्षा कंपनी के माध्यम से गार्ड के रूप में कार्यरत था। मौके का फायदा उठाकर वह स्टोर से तार चोरी कर अपने साथी हर्ष को दे देता था, जो उसे बेचकर कुछ धनराशि अभियुक्त को देता था। पुलिस के अनुसार, पूर्व में भी 28 जनवरी 2026 को इसी प्रकार तार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं में संशोधन करते हुए अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments