राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान एसीपी विकास जायसवाल, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। गश्त के दौरान बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
पुलिस टीम ने सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति पैदा करने वालों पर सख्ती दिखाई। ऐसे वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments