शाहजहाँपुर। बड़े लाट साहब जुलूस के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 12 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली सहित समस्त चौकी इंचार्ज उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सहित संभावित अप्रिय स्थितियों से निपटने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सतत निगरानी रखने तथा आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखने की अपील करने तथा जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन ने जुलूस को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments