शाहजहाँपुर। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) की टीम द्वारा रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों, सशक्त पुलिसिंग और जनहित में प्रभावी भूमिका के लिए बुके एवं सीनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान रोजा थाना पुलिस द्वारा हाल ही में किए गए दो महत्वपूर्ण खुलासों की भी विशेष रूप से प्रशंसा की गई।
परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में रोजा थाना पुलिस ने एक गंभीर अपराध मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की, वहीं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले दूसरे मामले में भी त्वरित कार्रवाई कर प्रभावी खुलासा किया। इन कार्रवाइयों से अपराधियों में भय का वातावरण बना है तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।
सम्मान समारोह के अवसर पर परिषद के जिला अध्यक्ष रामवीर कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र राणा, सचिव गोपाल गुप्ता एवं सचिव रोशन लाल पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने रोजा थाना पुलिस की सक्रियता, पारदर्शिता और जनहितकारी कार्यशैली को जिले के लिए प्रेरणादायक बताया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments